पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलवर को हराकर हनुमानगढ़ चैंपियन

अलवर को हराकर हनुमानगढ़ चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता

सादुलपुर| राजकीयरतनलाल मोहता उच्च प्राथमिक स्कूल के तत्वावधान में 59वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष) हनुमानगढ़ ने जीत ली। फाइनल में उसने अलवर को 4-0 से हराया। अजमेर की टीम तीसरे स्थान पर रही। हनुमानगढ़ के पवन कुमार बांवरिया को बेस्ट खिलाड़ी का खिताब दिया गया।

समापन समारोह में कस्तूरबा गांधी बालिका स्कूल तथा मोहता बालिका स्कूल की छात्राओं तथा नुपूर भाटी मुस्कान मनीषा शांडिल्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चिरंजीलाल गट्‌टानी की अध्यक्षता में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि इकबाल कुरैशी तथा विशिष्ट अतिथि राधेश्याम डोकवेवाला, डॉ. रामकुमार घोटड़, लाल मोहम्मद भियाणी, लूनकरण मोदी, उपनिदेशक महावीरसिंह पूनिया, एडीपीसी गोविंदसिंह राठौड़, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनीराम गोस्वामी, जहीर अहमद, नंदलाल गोस्वामी, हवासिंह पूनिया, संजय सुरोलिया, डॉ. सुमन जाखड़ थी। इकबाल कुरैशी ने टीमों को ट्राफी तथा खिलाड़ियों को मेडल, टी-शर्ट आदि दिए।

विजेता हनुमानगढ़ को ट्राफी प्रदान करते अतिथिगण।