कमरे का लोकार्पण
सादुलपुर| चांदगोठीगांव के कब्रिस्तान में नवनिर्मित कमरे एवं श्मशान भूमि की चारदीवारी का लोकार्पण हुआ। विधायक विकास कोटे से निर्मित कमरे एवं चारदीवारी का लोकार्पण विधायक मनोज न्यांगली ने किया। सरपंच बनारसी देवी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि यह उनका पहला पत्थर है और जन सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। बसपा नेता अनिल राव ने भी विचार व्यक्त किए। सरपंच ने विधायक का आभार व्यक्त किया।