रैली निकाली, बालिकाओं का किया सम्मान
सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय श्रीगंगानगर की ओर से मंगलवार को हमीरवास में प्रधानमंत्री जन धन योजना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम हुए।कार्यक्रम के तहत राउमावि के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली को सरपंच राजवीर शर्मा, उपसरपंच हरिसिंह मेघवाल, प्रधानाचार्य विजय कुमार हुड्डा आिद ने रवाना किया। प्रभारी अधिकारी गंगानगर संजय बुलचंदानी ने बताया कि इस दौरान बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक हमीरवास शाखा की ओर से ग्रामीणों के 200 खाते खोले गए। शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जन धन योजना के बारे में जानकारी दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तहत हमीरवास की कक्षा 10 वीं 12 वीं परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्रा प्रमोद कुमारी नीतू कुमारी को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार हुड्डा डॉ. राहुल पूनिया ने स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी।
पालिकामें स्वच्छता अभियान शुरू
सादुलपुर.पालिका की ओर से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत मंगलवार को मोहता कॉलेज के पास स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान का शुभारंभ किया गया। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, पूर्व विधायक कमला कस्वा, भाजपा नगर अध्यक्ष छबीलचंद बैरासरिया, चेयरमैन जगदीश बैरासरिया ने संबोधित किया। अभियान के शुभारंभ के बाद चेयरमैन बैरासरिया, अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मीनारायण चौधरी, पार्षद लाल मोहम्मद भियाणी, राजेंद्र कुमार शर्मा, जहीर अहमद, भूरे खां, दराज खान, जयभगवान सैनी आदि उपस्थित थे।
सादुलपुर.अभियान काशुभारंभ करते पूर्व सांसद, पूर्व विधायक
सादुलपुर. छात्राओंको सम्मानित करते अतिथि।
सादुलपुर.रैली कोरवाना करते सरपंच प्रधानाचार्य