पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशनर्स समाज की बैठक

पेंशनर्स समाज की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर| राजस्थानपेंशनर्स समाज उपशाखा की मंगलवार को हुई बैठक में पेंशनर दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया। सत्यनारायण गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में 25 दिसंबर को सुबह 11 बजे गीता देवी सरावगी स्कूल में वार्षिक पेंशनर्स दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम रामरख मीणा तथा चेयरमैन जगदीशप्रसाद बैरासरिया अतिथि रहेंगे। 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार कर भगवतीप्रसाद पारीक को उपमंत्री मनोनीत किया गया है।