अवैध निर्माण रोकने की मांग
सादुलपुर|ग्राम पंचायतभैंसली की ओर से मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। सरपंच सरवण देवी के ज्ञापन अनुसार गांव में कुछ लोगों की ओर से पेश किए गए पट्टे फर्जी है। उन फर्जी पट्टों की आड़ में कई जने गांव में आबादी भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। पंचायत ने बेदखली के आदेश कर रखे हैं। गांव में शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।