अंतर सदन की वाद विवाद स्पर्धा हुई
आइडियलपब्लिक स्कूल में अंतर सदन इंग्लिश डिबेट वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
स्कूल इज इंपोरटेंट फाॅर शेल्फ ग्रोथ विषय पर हुई प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए। ब्रह्महीर सदन से साक्षी तथा सुनिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं शुश्रुत सदन के मनीषा तथा मोनू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक अनिल सांगवान ने कहा कि इसप्रकार की प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती है। विजेताओं को प्रधानाचार्या ने पुरस्कार प्रदान किए।