भाजपा मंडल में बदलाव, 10 नए चेहरे
जिलाकार्यकारिणी के बाद भाजपा के मंडलों में भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। हाल ही में जारी सूची में 16 में से 10 मंडल अध्यक्ष नए बनाए गए हैं।
जिला महामंत्री वासुदेव चावला ने बताया कि जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला ने मंडल अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। इनमें रतननगर, रतनगढ़ देहात, राजलदेसर, छापर, सुजानगढ़ शहर देहात, बीदासर, सरदारशहर तारानगर शहर में मंडल अध्यक्ष नए बनाए गए हैं। चावला ने बताया कि चूरू शहर मंडल अध्यक्ष भजनलाल शर्मा देहात अध्यक्ष भंवरलाल कुल्हरि, रतननगर मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा को बनाया है। इसी तरह रतनगढ़ शहर देहात में क्रमश: ओमप्रकाश सिमाल अर्जुन फ्रांसा को, राजलदेसर में पवन बोथरा, छापर में जयराम जांगिड़ को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। सुजानगढ़ शहर में भंवरलाल शर्मा देहात में रामप्रकाश बीडासरा, बीदासर में संचय लाल बैद को, सरदारशहर में मूलचंद दुगड़ सरदारशहर देहात में सुखराम बान्ना को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। सादुलपुर शहर में छबीलचंद बैरासरिया देहात में राजवीर पूनिया, तारानगर शहर में सुशील सरावगी देहात मंडल अध्यक्ष शाहबराम सारण को नियुक्त किया गया है।