- Hindi News
- मूंदी बड़ी के जोहड़ में खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई, ग्रामीण चिंतित
मूंदी बड़ी के जोहड़ में खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई, ग्रामीण चिंतित
मूंदीबड़ी गांव के डोढाना जोहड़ में इन दिनों खेजड़ी की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। पेड़ों को काटकर ले जाने पर ग्रामीण चिंतित है।
प्रतापसिंह पूनिया, जयसिंह, धर्मपाल, रणवीर, ओमप्रकाश, दयाराम, बाबूलाल, हीरालाल, रामकरण, मानसिंह, राजेंद्र, बनवारीलाल, ओमप्रकाश सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ में से अज्ञात व्यक्ति खेजड़ी के कई पेड़ काटकर चोरी कर ले गए। इस संबंध में एसडीएम तथा थानाधिकारी को लिखित में शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।