पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदेे पानी से बीमारियों का डर

गंदेे पानी से बीमारियों का डर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके वार्ड 18 में रेल पटरियों के पास स्थित बस्ती के लोग गंदेे पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशान हैं।

सर्दी गर्मी के दोनों ही मौसम में घरों के आगे गंदेे पानी का जमावाड़ा रहने के कारण बस्ती के लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि स्वाइन फ्लू, मलेरिया डेंगु जैसी घातक जानलेवा बीमारी कभी भी गिरफ्त में ले सकती है। सरकार इनकी रोकथाम के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, वहीं गंदगी गंदेे पानी की निकासी के लिए कोई समुचित उपाय नहीं किए जा रहे है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि उनके घरों के सामने काफी वर्षो से गंदा पानी एकत्रित रहता है। बरसात के समय गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। पालिका प्रशासन द्वारा गंदेे पानी निकासी के लिए बनाए गए होद तथा पंप को नियमित रूप से नहीं चलाने के कारण काफी मात्रा में गंदा पानी एकत्रित रहता है। एकत्रित गंदेे पानी में फिनायल आदि भी नहीं डाला जा रहा है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।

कब्रिस्तानका रास्ता रूका

कब्रिस्तानके रास्ते पर कूड़ा-करकट गंदे पानी के एकत्रित होने के कारण वह अवरूद्ध हो रहा है।

मोहल्ले के अकबर चौहान, यासीन पीटीआई, सदीक खींची, शहनाज अहमद, पूर्व पार्षद अफजल अली, मुमताज बेग मुगल आदि ने बताया कि कब्रिस्तान का रास्ता बंद होने के कारण उन्हे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनाजे को अन्य रास्तों से होकर ले जाना पड़ता है। गत दिनों पालिका चेयरमैन को भी ज्ञापन देकर पानी की निकासी तथा कब्रिस्तान के रास्ते पर सीसी रोड़ बनवाने की मांग की गई थी, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सादुलपुर. कब्रिस्तानके रास्ते पर एकत्रित कूड़ा करकट एवं गंदा पानी।