पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5000 मीटर दौड़ में राजगढ़ की रिंकू प्रथम

5000 मीटर दौड़ में राजगढ़ की रिंकू प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमोहता बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल की जिलास्तरीय छात्रा (17 19 वर्ष) एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्राओं के बीच कड़े मुकाबले हुए।

त्रिकूद के जूनियर वर्ग में सुमन ढ़ाणी बड़ी प्रथम, नीतू प्रिंस तारानगर द्वितीय सुदेश बीसीएम भैंसली तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में सुनिता प्रतिभा स्कूल सिद्धमुख प्रथम, मनीषा सर्वोदय राजगढ़ द्वितीय तथा सुमन मॉडर्न चिमनपुरा तृतीय स्थान पर रही। गोला फैंक के जूनियर वर्ग में रेनू सुरतपुरा प्रथम धापा सुरतपुरा द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में सुनिता मॉडर्न चिमनपुरा प्रथम, नीलम मोहता स्कूल राजगढ़ द्वितीय सुशीला मोहता स्कूल राजगढ़ तृतीय रही। 3000 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में शर्मिला गागड़वास प्रथम, अन्नू सुरतपुरा द्वितीय ऋतू राजगढ़ तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में रिंकू मोहता स्कूल राजगढ़ प्रथम, शंकुतला मुंदीताल द्वितीय पूजा मुंदीताल तृतीय स्थान पर रही।

राजकुमार पूनिया ने बताया कि सायंकालीन प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग की 100 मीटर में पूनम भैंसली प्रथम, शर्मिला ढाणी बड़ी द्वितीय सुशीला मुंदीताल तृतीय रही। सीनियर वर्ग में उषा भैंसली प्रथम, शर्मिला राजगढ़ द्वितीय प्रमिला भैंसली तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में पुष्पा चाहर चिमनपुरा प्रथम, पूजा खद्दा गागड़वास द्वितीय शर्मिला ढाणी बड़ी तृतीय रही। सीनियर वर्ग में पूनम राघा बड़ी प्रथम, रेणू गुलपुरा द्वितीय नीलम चिमनपुरा तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ के जूनियर वर्ग में सुमन ढ़ाणी बड़ी प्रथम, दीपक गागड़वास द्वितीय सविता सुरतपुरा तृतीय रही। सीनियर वर्ग में डिंपलबाला सिद्धमुख प्रथम, रिंकू राजगढ़ द्वितीय शर्मिला सुरतपुरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में सुमन चुबकियाताल प्रथम सुमित्रा गुगलवा द्वितीय स्थान पर रही।

सादुलपुर|डिस्कसथ्रो सीनियर वर्ग में सुनिता कुमारी चिमनपुरा प्रथम, मधु रेनू सुरतपुरा द्वितीय तथा सुशीला राघा बड़ी तृतीय रही। जूनियर वर्ग में धापा कुमारी सुरतपुरा प्रथम, रेणु सुरतपुरा द्वितीय मैना सहजुसर तृतीय स्थान पर रही।

जिलास्तरीयखेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम

सरदारशहर|कस्तूरबागांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्‌घाटन एडीपीसी गोविंद सिंह ने किया। पहले दिन कबड्डी, डिस्कस थ्