कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज
सादुलपुर| सिद्धमुखथाने में सोमवार को पांच जनों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट तथा कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार बलवान पुत्र हजारीराम जाट निवासी ढाणा ने रिपोर्ट दी कि रविवार रात को वह अपने घर में सो रहा था। गांव के रणजीत धर्मवीर पुत्र अमरसिंह, संतोष, इंद्रावती वीरेंद्र ने उसके पुत्र राजेंद्र के साथ मारपीट की। धर्मवीर ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से चोट पहुंचाई। प|ी ने छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपी सोने का हार, कान की बाली, 10 हजार नकद भी निकालकर ले गए।