- Hindi News
- एलआईसी के पूर्व प्रबंधक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
एलआईसी के पूर्व प्रबंधक सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज
सादुलपुर| थानेमें मंगलवार को इस्तगासे के आधार पर एलआईसी के पूर्व शाखा प्रबंधक सहित चार जनों के खिलाफ एजेंट एलआईसी के हितों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार एलआईसी एजेंट सुशीला देवी जड़िया प|ी विनोद कुमार हाल निवासी वार्ड 13, सादुलपुर ने रिपोर्ट दी बीमा एजेंट जयवीरसिंह पुत्र सरजीतसिंह नेहरा, सुशीला नेहरा प|ी जयवीरसिंह निवासी राघा बड़ी, सुखवीरसिंह एलआईसी के पूर्व शाखा प्रबंधक सुल्तानाराम माहिच ने षड़यंत्र कर उसका कमीशन लाभांश हड़प लिया। उसके एलआईसी के हितों को नुकसान पहुंचाया।