पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए बजट में मिलेगी सिटी डिस्पेंसरी

नए बजट में मिलेगी सिटी डिस्पेंसरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर| कस्बेके बीच स्थित पुराने सरकारी अस्पताल में खुलने वाली सिटी डिस्पेंसरी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस साल के वित्तीय बजट में राज्य सरकार इसे शुरू करने के आदेश जारी करेगी।

पिछले साल ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान के बाद 30 जून को बीकानेर में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में पुराने सरकारी अस्पताल में सिटी डिस्पेंसरी खोलने की घोषणा की थी। सिटी डिस्पेंसरी को खोलने पर कस्बे की आधी से ज्यादा आबादी को चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। यह अस्पताल बंद करने के बाद रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेफरल अस्पताल शहर से तीन किलोमीटर दूर होने के कारण रोगी जाने में रुचि कम रखते हैं। सरकारी स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी सुविधा शहर में उपलब्ध नहीं होने के कारण लोगों को निजी अस्पतालों में महंगा ईलाज करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

10 का रहेगा स्टाफ

सिटीडिस्पेंसरी को लेकर पिछले कई वर्षों से राजनीतिक दल सामाजिक कार्यकर्ता सरकार को ज्ञापन भेज रहे हैं। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की ओर से भी सरकार को इस संबंध में कई बार प्रस्ताव भेजे गए थे। सिटी डिस्पेंसरी में एक डॉक्टर, दो मेल नर्स, एक एएनएम, एक एलटी, एक एलएचवी, एक सूचना सहायक, एक फार्माशिस्ट तथा दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित 10 का स्टाफ रहेगा।

^वर्ष 2015-16 के वित्तीय बजट में सादुलपुर की सिटी डिस्पेंसरी शुरू कर देने का प्रस्ताव है। डॉ.अजय चौधरी, सीएमएचओ, चूरू

साुदुलपुर . पुराना अस्पताल भवन जो इन दिनों अनुपयोगी पड़ा है।