- Hindi News
- प्रधानमंत्री की सूरतगढ़ यात्रा को लेकर चूरू जिले में होंगे सम्मेलन
प्रधानमंत्री की सूरतगढ़ यात्रा को लेकर चूरू जिले में होंगे सम्मेलन
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी की 19 फरवरी को सूरतगढ़ में होने वाली यात्रा को लेकर चूरू जिले में भी भाजपा के सम्मेलन होंगे। मंगलवार को सूरतगढ़ में बीकानेर संभाग के भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में यात्रा को लेकर चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ को श्रीगंगानगर पर्यावरण वन राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा को चूरू जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया।
भाजपा जिला महामंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए जिले में सम्मेलन होंगे। चूरू में होने वाले सम्मेलनों को प्रभारी मंत्री रिणवा, सांसद राहुल कस्वा, जिलाध्यक्ष गौरीशंकर मंडावेवाला, विधायक खेमाराम मेघवाल, विधायक जयनारायण पूनिया, पूर्व विधायक अशोक पिंचा, जिला प्रमुख हरलाल सहारण आदि संबोधित करेंगे। सम्मेलनों में शहर देहात मंडल पदाधिकारियों के अलावा मंडल अध्यक्ष, पार्टी के जिला पदाधिकारी, स्थानीय निकाय के सभापति, उप सभापति, प्रधान, उपप्रधान, मंडल की कार्यकारणी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष-महामंत्री मंडल अध्यक्ष सहित मंडियों और समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बूथ समिति के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।
इस तरह होंगे सम्मेलन
15फरवरी को 11 बजे चूरू में चूरू शहर मंडल देहात मंडल सहित रतननगर मंडल का सम्मलेन होगा। इसी दिन रतनगढ़ में दोपहर तीन बजे रतनगढ़ शहर-देहात मंडल, राजलदेसर और छापर के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इसी दिन सुजानगढ़ में शाम 5.30 बजे शहर देहात और बीदासर मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। 16 फरवरी को 11 बजे सरदारशहर में शहर-देहात मंडल का सम्मेलन होगा। इसी दिन तारानगर में 2.30 बजे पांच बजे सादुलपुर में सम्मेलन होंगे।