अटैची के लॉक तोड़कर जेवरात नकदी चुराए
बीकानेर-दिल्लीएक्सप्रेस में मंगलवार को चूरू से सादुलपुर जंक्शन के बीच चलती ट्रेन में कोई व्यक्ति एक महिला की अटैची से सोने के जेवरात नकदी चोरी कर ले गया। वारदात का पता लगने पर जीआरपी थाना में इसकी सूचना दी गई।
अंजू देवी प|ी श्यामलाल चंगोईवाला निवासी वार्ड 7, सादुलपुर मंगलवार दोपहर अपने पीहर चूरू से शादी में हिस्सा लेकर राजगढ़ लौट रही थी। दोपहर 12.20 बजे वह चूरू जंक्शन से बीकानेर-दिल्ली सवारी गाड़ी में सवार हुई। राजगढ़ में अपने घर पहुंचने के बाद जैसे ही अंजू देवी ने अटैची को संभाला, तो वह टूटी हुई तथा उसमें रखा सोने का हार, चैन, अंगूठी 20 हजार रुपए की नकद गायब मिले। श्यामलाल ने बताया कि भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने लाखों रुपए के गहने नकदी चलती ट्रेन में चुरा लिए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जीआरपी थाना में देने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है, पर मामला दर्ज नहीं किया गया।