पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्थानांतरण रोकने की मांग

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का स्थानांतरण रोकने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी साथिन यूनियन तहसील कमेटी की ओर से एसडीएम को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग की है।

अध्यक्ष सविता धोलिया की ओर से दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कस्बे के वार्ड 12 दमामियान की ढाणी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से कार्यकर्ता सहायिका को वार्ड दो सैनिक कॉलोनी में स्थानांतरित किया गया है। उक्त स्थानांतरण राजनीतिक दबाववश किया गया है तथा नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन ने समय रहते उचित कार्यवाही नहीं की तो आंदोलनात्मक कदम उठाया जाएगा।