होम्योपैथी काढ़ा पिलाने का दौर जारी
जिलेमें स्वाइन फ्लू की रोकथाम को लेकर होम्योपैथी आयुर्वेद काढ़ा पिलाने का दौर जारी है। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जैन श्वेतांबर तेरापंथ स्कूल के सामने राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में काढ़ा पिलाया। आयुर्वेद अस्पताल में संतोष चौधरी के नेतृत्व में 956 लोगों को स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पिलाया। राजकीय डीबी अस्पताल में संचालित होम्यापैथी अस्पताल में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोगों को दवा पिलाई गई। सुबोध मासूम ने बताया कि डॉ. ओमप्रकाश सारण, रामावतार सैनी, ओमप्रकाश सैनी, नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने खुराक पिलाई।
राजलदेसर. राजस्थली मॉडर्न स्कूल में शिव होम्योपैथिक क्लीनिक की ओर से स्वाइन फ्लू निरोधक होम्योपैथिक दवा पिलाई गई। डॉ. लालसिंह चौधरी ने कहा कि सामान्य सर्दी जुकाम, बुखार होते ही किसी भी प्रकार की कोताही बरतें, तुरंत इलाज करवाएं। संस्था प्रधान रिटा लाटा स्टाफ ने छात्र-छात्राओं को खुराक पिलाने में सहयोग किया।
रतनगढ़. गांव भरपालसर में राजकीय आयुर्वेद अस्पताल के तत्वावधान में मंगलवार को सैकड़ों विद्यार्थियों का स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा के निर्देशन में गांव की स्कूलों में करीब 600 विद्यार्थियों ग्रामीणजनों को स्वाइन फ्लू से सुरक्षा के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। चिकित्साकर्मी सुरेशकुमार स्कूल परिवार के विनोद दाधीच, श्रवणकुमार ने भी कार्य में सहयोग किया। इस मौके पर रामावि के प्रधानाचार्य बजरंगलाल शर्मा, पवन शर्मा, अशोक वर्मा, दूलाराम, जगदीशप्रसाद शर्मा, सत्यनारायण टेलर, दमयंतीदेवी, अलकादेवी सहित कई लोग उपस्थित थे। इसीक्रम में लियो क्लब ओरियन द्वारा भी गांधी बाल निकेतन, आदर्श विद्या मंदिर में भी विद्यार्थियों सहित स्टाफ सदस्यों को स्वाईन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। बीमारी के बचाव से संबंधित पोस्टर लगाकर जागरूक भी किया गया। इस मौके पर लियो क्लब के कमल सांगानेरिया, राजेंद्र जालान सहित कई लोग उपस्थित थे।
सादुलपुर. आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार राजकीय आयुर्वेद औषधालयों में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढे पिलाए गए। बैरासर बड़ा के औषधालय की टीम ने मंगलवार को चंदगीराम पब्लिक उच्च माध्यमिक स्कूल, राउप्रावि, प्राथमिक स्कूल, विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल, खोखर शिक्षण संस्थान में स्वाइन फ्लू निरोधक काढा बच्चों स्टाफ को पिलाया। चिकित्सा प्रभारी ज्योतिबाला ने स्वाइन फ्लू के कारण, लक्षण, उपचार बचाव के लिए आयुर्वेद घरेलू उपाय के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार राजकीय आयुर्वेद औषधालय लसेड़ी में 200 से अधिक स्कूली बच्चों ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू निरोधक काढा पिलाया गया। चिकित्सा प्रभारी आनंद कुमार वर्मा ने बताया कि काढा पिलाने के साथ-साथ बचाव के उपाय भी बताए गए। काढा पिलाने का कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा।
सरदारशहर. शाकंभरी विद्यापीठ उमावि में आयुर्वेद चिकित्सक मधु दीक्षित के नेतृत्व में 750 बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई। इस दौरान उपवैद्य रावतमल स्वामी, रामवतार माटोलिया किशनलाल महात्मा ने आयुर्वेदिक क्वाथ बनाकर बच्चों को पिलाया। प्रधानाचार्य भरत गौड़, शाला संरक्षक दयाशंकर शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, दिव्या गौड़, सुनील भोजक, ओमप्रकाश सुथार, शिवराजदान चारण, दीवाकर, भारत भोजक, सुमन चौधरी, राजबाला, रेणु, इंदू, पूजा रंजना, अनिल पारीक आिद उपस्थित थे।
तारानगर. राजकीय आयुर्वेद ओषधालय में मंगलवार को 100 से अधिक लोगों को स्वाइन फ्लू रोकथाम को लेकर काढा पिलाया गया। आयुवेर्दिक चिकित्सक रामकिशन शर्मा ने बताया कि रमेश शर्मा, शक्ति सिंह आसेरी किरण ने सहयोग किया।
राजलदेसर स्कूल में बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाते हुए।
तारानगर. राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय में दवा पिलाते।
सरदारशहर. शाकंभरी स्कूल में बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधी दवा पिलाते।
चूरू. राजकीय आयुर्वेद अस्पताल में स्वाइन फ्लू निरोधक काढ़ा पिलाते।