उड़ान 2016 कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां दी
न्यांगल बड़ी के प्रभुधन डिग्री काॅलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘उड़ान 2016’ कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वा तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य वैज्ञानिक कार्यकारी निर्देशक डाॅ. राजसिंह थे।
अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की थीम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ रही। इस अवसर पर भाेरूका चैरिटेबल ट्रस्ट काॅलेज प्रबंधन समिति के सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल आदि उपस्थित थे। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
सांसद ने ‘पर्यावरण निगरानी प्रयोगशाला’ का भी लोकार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एक श्लोगन नहीं, अपितु अपने जीवन में उतारे। कार्यक्रम में अतिथियों ने वर्षभर में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक कार्यों में विजेता रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ती पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। प्राचार्य डाॅ. विक्रमसिंह ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
सादुलपुर. न्यांगल बड़ी के कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।