मिनी सचिवालय के सामने छात्रों का धरना
सादुलपुर | छात्रसंघर्ष समिति ने नवसृजित राजकीय कॉलेज में स्टाफ लगाने की मांग को लेकर गुरुवार को मिनी सचिवालय के सामने धरना शुरू किया। छात्र नेता कृष्ण भाकर के नेतृत्व में लोकेश जालवाल, धर्मवीर, जितेंद्र दाधीच, दिनेश प्रजापत, अशोक जांगिड़, प्रवीण पूनिया, प्रवीण कुमार, गोपीराम, नरेश राव, मोहम्मद गुलफान, निखिल शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील जोइया, भव्य मोदी, सौरभ चौहान, राजवीर, धर्मवीर, अशोक कुमार, विष्णु कुमार सहित अन्य छात्रों ने सरकारी कॉलेज में स्टाफ लगाने की मांग काे लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार गुरुवार को मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर धरना शुरू किया। छात्रों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री के नाम अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर सरकारी कॉलेज में अतिशीघ्र स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की।
मिनी सचिवालय के सामने धरने पर बैठे छात्र।