पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेयरी संयंत्र चालू करने का मुद्दा विधानसभा में उठा

डेयरी संयंत्र चालू करने का मुद्दा विधानसभा में उठा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर|डेयरी विकासपरियोजना में सादुलपुर में करोड़ों की लागत से बने डेयरी प्लांट को चालू करने का मुद्दा गुरुवार को विधानसभा में उठा। विधायक मनोज न्यांगली ने बताया कि विधानसभा में उन्होंने सादुलपुर में डेयरी विकास परियोजना के अंतर्गत निर्मित डेयरी प्लांट को अब तक चालू नहीं करने का मुद्दा उठाया। इस प्लांट को पांच वर्ष पूर्व करोड़ों की लागत से तैयार किया गया था। अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है। डेयरी विभाग के उच्च अधिकारियों की अनदेखी के कारण डेयरी संयंत्रों को जंग लग रहा है। डेयरी का संचालन वर्तमान में बर्फ फैक्ट्री में किराया वहन करके किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि डेयरी विकास मंत्री ने दीपावली तक डेयरी प्लांट को चालू करने का आश्वासन दिया है।