- Hindi News
- हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सादुलपुर| भाजपापंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ की ओर से एएसपी को ज्ञापन सौंपकर होशियारसिंह प्रजापत अंजू मेघवाल हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संपतसिंह बैरवाल के नेतृत्व में एएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि गालड़ गांव के होशियारसिंह पुत्र सतवीर प्रजापत तथा अंजू उर्फ प्रतिभा पुत्री ओमप्रकाश मेघवाल निवासी चुबकियागढ़ की मृत्यु के बाद गत 25 मार्च को दोनों के शव इंदिरा गांधी कैनाल के लखवाली हैड पर मिले थे। मृतकों के शरीर पर चोट के निशान होने पर मृतक के भाई रमेश द्वारा सिद्धमुख थाना में मुकदमा दर्ज करवाया, जो शक के आधार पर था। उसके बाद परिवादी ने मामले में गहनता से जांच-पड़ताल की तो सत्यता सामने आई। परिवादी ने एक परिवाद पेश कर एफआईआर की जांच में मुल्जिमों के नाम शामिल करने की मांग की थी। वर्तमान में उक्त प्रकरण की जांच एएसपी की ओर से की जा रही है। छह महीने बीत जाने के बाद भी दोषी लोग खुले घूम रहे हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 6 अक्टूबर तक दोहरे हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सिद्धमुख थाने का घेराव किया जाएगा।