- Hindi News
- स्कूल बस चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मामला दर्ज
स्कूल बस चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मामला दर्ज
सादुलपुर | थानेमें रविवार को एक निजी स्कूल की बस चालक के खिलाफ टक्कर मारकर एक युवक को घायल करने का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार सतीश पुत्र बनवारीलाल तिवाड़ी निवासी साहवा ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई राजू उर्फ राजेंद्र 18 सितंबर को बाइक पर सवार होकर महलाणा से गांव रहा था। महलाणा बस स्टैंड के पास देव स्कूल, तारानगर की बस चालक ने बाइक के टक्कर मारी, जिससे उसका छोटा भाई घायल हो गया। घायल को तारानगर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चूरू बाद में बीकानेर रैफर कर दिया गया।