वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत
सादुलपुर | राजगढ़-सिद्धमुखरोड पर ढाणा गांव के पास रविवार शाम को अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत से घर जा रहे बच्चे की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट सिद्धमुख थाने में दर्ज करवाई गई। थानाधिकारी गुर भूपेंद्रसिंह के अनुसार प्रदीप (8) पुत्र धनसिंह जाट रविवार शाम को खेत से अपने ताऊ रोहताश आदि के साथ घर रहा था। पीछे से रहे अज्ञात वाहन ने बच्चे के टक्कर मार दी। घायल अवस्था में बच्चे को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।