चूरू टीम सुपर लीग में पहुंची
सादुलपुर | राजकीयरतनलाल मोहता उच्च प्राथमिक स्कूल में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष) के तीसरे दिन रविवार को टीमों के बीच राेमांचक मैच हुए। मैच के दौरान कई टीमों को 0 अंक से हार का मुंह देखना पड़ा। शाम तक खेले गए मैचों के बाद चूरू सहित आठ टीमें सुपर लीग में पहुंची है। राष्ट्रीय कोच यासीन खां चौहान मनोज पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रात:कालीन सत्र के दौरान हुए मुकाबलों में अलवर ने नागौर को 7-0 से, सीकर ने करौली को 9-0 से, जोधपुर ने स्पोर्ट्स स्कूल बीकानेर को 4-1 से पराजित किया। बीकानेर ने बारां को 4-0 से, जयपुर ने राजसमंद को 6-0 से तथा बांसवाड़ा ने चितौड़गढ़ को 1-0 से हराया। सायंकालीन मैचों के दौरान हनुमानगढ़ ने जयपुर को 5-0 से, उदयपुर ने पाली को 4-0 से, सीकर ने भरतपुर को 2-0 से, बीकानेर ने करौली को 7-0 से, सवाई माधोपुर ने प्रतापगढ़ को 1-0 से, बांसवाड़ा ने टोंक को 1-0 से, बाड़मेर ने झुंझुनूं को 1-0 से, अजमेर ने कोटा को 1-0 से पराजित किया, वहीं भीलवाड़ा जालौर के बीच मैच ड्रा रहा। रविवार को खेले गए मैच में बांसवाड़ा चितौड़गढ़, सवाई माधोपुर प्रतापगढ़, बांसवाड़ा टोंक, बाड़मेर झुंझुनूं तथा अजमेर कोटा के बीच कांटे के मुकाबले हुए। इससे पूर्व खेल मैदान में भामाशाह हाजी अलीशेर के पुत्र इकबाल कुरैशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इन मैचों में सवाईसिंह, सफी मोहम्मद, प्रदीप दसोरा, जयप्रकाश रंगा, विनोद कुमार, त्रिभुवन ओझा, जाफर अली, कैलाश सैन आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
आजहोंगे सुपर लीग के मुकाबले
राज्यस्तरीयफुटबॉल प्रतियोगिता के सोमवार को सुपर लीग के मुकाबले होंगे। 8 टीमें सुपर लीग में पहुंची है। यासीन खां चौहान ने बताया कि चूरू, अलवर, जोधपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, बाड़मेर, बांसवाड़ा, अजमेर आदि टीमें सुपर लीग में पहुंची है, जिनके बीच सोमवार को मुकाबले होंगे।
सादुलपुर. मैदानसंख्या 3 पर हुए मैच के दौरान पास आउट करते खिलाड़ी।