करतार हत्या मामले में धरना जारी
राघाछोटी गांव के बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक करतारसिंह पूनिया की बीकानेर के बीछवाल थानाक्षेत्र में गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में मिनी सचिवालय के आगे शुरू किया गया धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा।
एडवोकेट राकेश पूनिया ने बताया कि धरने काे शहरी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने समर्थन दिया तथा पुलिस प्रशासन द्वारा बरती जा रही ढिलाई पर आक्रोश जताया। अखिल भारतीय जाट महासभा के संरक्षक भल्लेराम पूनिया, विधायक मनोज न्यांगली, पूर्व सरपंच बलबीर पूनिया, सुल्तान बैजवा, विजयपाल बैरासर, अशाेक थानमठुई, प्रतापसिंह, रामसिंह पूनिया, वेदप्रकाश, दाताराम, राजेंद्र कालरी, सतीश गागड़वास, विजय बिसलाणिया, दयानंद पूनिया, सुरजभान, शीशराम बघेला, रामधारी कड़वासरा, हुक्मीचंद लसेड़ी, सुबेसिंह ढाणी खुडाणी सहित अन्य लोग धरने पर बैठे।
सादुलपुर. धरने पर बैठे ग्रामीण