पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिक्षक संघ उपशाखा की बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत उपशाखा कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्ष बलवानसिंह पूनिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 फरवरी को आयोजित शिक्षा बचाओ, शिक्षक बचाओ, नामांकन बढ़ाओ अभियान 2016 की रणनीति तैयार की गई। जिला मंत्री वेदपाल मलिक ने बताया कि अभियान तहत विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों शिक्षा से सरोकार रखने वाले सभी जन संगठनों तथा शिक्षक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। इसमें 2012-13 में नवनियुक्त शिक्षकों को नियमित वेतन मान देने, नामांकन का बहाना बनाकर स्कूलों को बंद करने की साजिश के प्रति सरकार को चेताया जाएगा तथा नामांकन बढ़ाने के लिए आमजन को शिक्षा अभियान से जोड़ा जाएगा। बैठक में तहसील मंत्री सत्यवीर बागौत, प्रवक्ता विजय कुमार आर्य, धर्मपाल कस्वा, निहालसिंह स्वामी, ओमप्रकाश मुहाल, संजय पूनिया, वेदपाल गगौर, जितेंद्र कड़वासरा, राजपाल ओला, सत्यवीर चांदगोठी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...