पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर में फिल्म देख रहा इनामी बदमाश अजय जैतपुरा गिरफ्तार

जयपुर में फिल्म देख रहा इनामी बदमाश अजय जैतपुरा गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चूरू/सादुलपुर

चूरूजिला विशेषकर राजगढ़ और हरियाणा में कई वारदात को अंजाम देने वाले 10 हजार के इनामी अपराधी को चूरू की विशेष टीम ने जयपुर से गिरफ्तार किया। चूरू की टीम हमीरवास थाने के हिस्ट्रीशीटर अजय पुत्र विद्याधर जाट निवासी जैतपुरा को गिरफ्तार कर चूरू पहुंची। एसपी राहुल बारहट ने दोपहर में प्रेसवार्ता कर बताया कि अपराधी के खिलाफ विभिन्न थानों में 39 मामले दर्ज, जिसमें से नौ में वह वांटेड था। अजय हरियाणा और राजगढ़ क्षेत्र में सक्रिय दौ गैंग में से एक गैंग का मुखिया है। राजगढ़ एसएचओ अनिल बिश्नोई, हमीरवास एसएचओ मदनलाल बिश्नोई, एसपी कार्यालय में कार्यरत एसआई पुष्पेंद्र झाझड़िया की गठित टीम पिछले कई दिनों से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुरुवार को अजय की लोकेशन जयपुर में मिलने पर उसे सिनेमा हॉल में पिक्चर देखते समय गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ राजगढ़, हमीरवास, पिलानी, मंड्रेला, बीकानेर, तारानगर, रतनगढ़, सिंघाना तथा हरियाणा के लुहारू आदि थाना क्षेत्रों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, शराब तस्करी, जमीनों पर अवैध कब्ज करने आदि के 39 मामले दर्ज है। आरोपी राजगढ़ थाने के पांच, हमीरवास, तारानगर, रतनगढ़ लुहारु थाने एक-एक मामले में वांटेड था।

एसपी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में हमीरवास थाने के कांस्टेबल कप्तानसिंह, विक्रम, विजयपाल, प्रमोद चालक भीमसिंह शामिल थे। उधर पुलिस ने आरोपी को गत वर्ष के बैरासर छोटा में जानलेवा हमला करने के दर्ज मामले में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 16 फरवरी तक रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

अपराधी अजय जैतपुरा

खबरें और भी हैं...