पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहता साहित्य पुरस्कार महर्षि काे

मोहता साहित्य पुरस्कार महर्षि काे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | साहित्यसमिति की सोमवार को बैठक हुई। इसमें सूरजमल मोहता साहित्य पुरस्कार 2014 के लिए रतनगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम महर्षि का चयन किया गया। मंत्री अनिल शास्त्री ने बताया कि डॉ. रामकुमार घोटड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वर्ष चतुर्थ पुरस्कार के लिए महर्षि का चयन किया गया। समारोह 17 अक्टूबर को मोहता वाटिका में होगा। बैठक में पुरुषोत्तमदेव पांडिया, डॉ. एसएन शांडिल्य, अनिता सोनी, सत्यभान, रणजीतसिंह, विजय सोनी आदि उपस्थित थे।