- Hindi News
- छात्रों ने काली पट्टी बांध जुलूस निकाला
छात्रों ने काली पट्टी बांध जुलूस निकाला
सादुलपुर | सरकारीकॉलेज में स्टाफ नियुक्त करने की मांग को लेकर छात्र संघर्ष समिति ने सोमवार को काली पट्टी बांधकर मौन जुलूस निकाला।
मिनी सचिवालय के सामने से शुरू हुआ जुलूस कुरैशी मार्केट, कोर्ट रोड, स्टेशन, बैरासरिया मार्केट, मोहता मार्केट होते हुए शीतला बाजार पहुंचा। छात्र नेता कृष्ण भाकर ने बताया कि छात्र एक सप्ताह से मिनी सचिवालय के सामने धरने पर बैठे हैं लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई। जुलूस में दिनेश प्रजापत, शैलेंद्र कुमार, जितेंद्र दाधीच, नंदलाल, योगेश सैनी आदि छात्रों ने भाग लिया।
सादुलपुर. कालीपट्टी बांधकर जुलूस निकालते छात्र।