हनुमानगढ़ और अलवर अगले दौर में पहुंचे
सरकारीरतनलाल मोहता सीनियर सैकंडरी स्कूल में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता (14 वर्ष) के चौथे दिन सोमवार को सुपरलीग के मैच खेले गए। हनुमानगढ़ की टीम ने अजमेर बांसवाड़ा को तथा अलवर ने जोधपुर सिरोही को हराया।
कोच यासीन खां चौहान तथा मनोज पूनिया ने बताया कि सोमवार को अलवर ने जोधपुर को 3-0 से सिरोही को 2-0 से, अजमेर ने बाड़मेर को 1-0 से, हनुमानगढ़ ने अजमेर को 2-0 से बांसवाड़ा को 2-0 से हराया।
जोधपुर ने चूरू को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चूरू सिरोही के बीच खेला गया मैच 1-1 से तथा बांसवाड़ा बाड़मेर के बीच 0-0 से ड्रा रहा। मुख्त्यार खां, त्रिभुवन ओझा, सफी मोहम्मद, प्रदीप कुमार दशोरा, कैलाश सैन, जाफर अली, राजकुमार कोच, राजेंद्र शर्मा, भरतसिंह तथा रमेश आदि रैफरी थे।
सादुलपुर. अजमेरबाड़मेर के बीच खेले मैच के दौरान हैडर लेने की कोशिश में खिलाड़ी।