शराब तस्करी आरोपियों को जेल भेजा
सादुलपुर | सिद्धमुखपुलिस ने शराब तस्करी के आरोपियों को सोमवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार तांबाखेड़ी गांव में शराब तस्करी के मामले में गिरफ्तार ओमवीर पुत्र राजेंद्रसिंह जाट मंजीत पुत्र होशियारसिंह जाट निवासी पिजोखटा पीएस तौसाम, विकास पुत्र रामधन जाट विकास पुत्र इंद्रसिंह जाट निवासी रोड़ा पीएस बहल (हरियाणा) को रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।