पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्या की देवी सरस्वती का किया वंदन

विद्या की देवी सरस्वती का किया वंदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें शुक्रवार को विभिन्न स्कूल सहित अन्य संस्थाओं ने विद्या की देवी सरस्वती का पूजन कर बसंत पंचमी मनाई। चूरू बालिका महाविद्यालय में निदेशक डॉ. ओपी शर्मा आिद ने सरस्वती पूजन किया।लायनेस क्लब की तरफ से धर्मस्तूप के पास हुए कार्यक्रम में सदस्यों ने भजन-कीर्तन िकए गए। शुभारंभ अध्यक्ष निर्मला मंडावेवाला ने किया। डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान में बसंत पंचमी मनाई गई। जैन श्वेतातंबर तेरापंथी बाल विहार स्कूल में मुख्य अतिथि लंदन प्रवासी कमला चाेरड़िया थी। वूमन वेलफेयर सोसायटी ने राजकीय शारदा उप्रावि में बसंत पंचमी मनाई। महाराणा प्रताप माध्यमिक शिक्षण संस्थान में संस्था प्रधान विक्रम पारीक की अध्यक्षता में हुए

सुजानगढ़| पुरुषोतमगाड़ोदिया शिशु वाटिका आवि मंदिर में विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम हुआ। गोपालकृष्ण शास्त्री मा आविमं में पट्टी पूजन बसंत पंचमी का कार्यक्रम हुआ।ओसवाल विद्यालय में कार्यक्रम हुआ।

बीदासर| जेजीसेउमाआविमं में विशिष्ट अतिथि कमल किशोर शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। शिशुवाटिका स्कूल में कुलदीप शर्मा ने विद्यारंभ यज्ञ करवाया। ज्ञान ज्योति स्कूल में कुणनमल लाडूणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। शिवाजी बाल निकेतन में प्रधानाध्यापक मुकेेश रक्षक और रामावि दड़ीबा में प्रधानाध्यापक मेघराज गुसाईवाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।

सरदारशहर| आदर्शविद्या मंदिर जीनगर भवन में विद्यारंभ संस्कार यज्ञ करवाया गया। नामदेव टाक क्षत्रिय समाज छींपा पंचायत द्वारा नामदेव मंदिर में मनाया गया। किडू एंड पार्टी ने भजन प्रस्तुत किए। अध्यक्ष हरिप्रसाद बैदी, मंत्री मनोज दर्जी, लालचंद झेडू आदि मौजूद थे।

तारानगर| एमजेडीकॉलेज में बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताया गया। नेठवा स्कूल में मुख्य अतिथि ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहन शीला थी। चंगोई के आदर्श विद्या मंदिर में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ। राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय कार्यक्रम हुआ।

पड़िहारा| राउमाविमें संस्था प्रधान कुलदीप व्यास ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया।

चूरू. धर्मस्तूप के पास बसंत पंचमी को लेकर हुए कार्यक्रम में कीर्तन करती लायनेस सदस्य।

सुजानगढ़. आविमंदिर में आयोजित विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम में भाग लेते हुए अभिभावक।

चूरू. बालिका महाविद्यालय में पूजा करते स्टाफ छात्राएं।

तारानगर. बसंत पंचमी पर सरस्वती की पूजा करते अतिथि।

चूरू. जैन श्वेतांबर तेरापंथी बाल विहार स्कूल में बसंत पंचमी कार्यक्रम का शुभारंभ करती कमला चोरड़िया।

छापर. बसंतोत्सव में सजी झांकी।

खबरें और भी हैं...