पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सादुलपुर | देवीपुरागांव में शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से

सादुलपुर | देवीपुरागांव में शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | देवीपुरागांव में शुक्रवार सुबह कार की टक्कर से 12 साल की एक स्कूली छात्रा की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार जयवीरसिंह पुत्र फूलाराम मेघवाल निवासी खारिया ने रिपोर्ट दी कि उसकी भतीजी ममता पुत्री सतवीर मेघवाल देवीपुरा के राजकीय माध्यमिक स्कूल की कक्षा छह में पढ़ती है। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे वह अपनी भतीजी के साथ स्कूल जाने के लिए घर से रवाना हुआ था। गांव की रोही स्थित मुख्य सड़क पर पीछे से रही स्कॉर्पियो ने साइड में चल रही उसकी भतीजी के टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हालत में सरकारी अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी भतीजी की मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

स्कार्पियो की टक्कर से स्कूली छात्रा की मौत

खबरें और भी हैं...