क्लर्क के घर से नकदी गहने चोरी
परिवार शादी में गया हुआ था, तीन घंटे में दे दिया वारदात को अंजाम
भास्करन्यूज | सादुलपुर
तहसीलकार्यालय के क्लर्क के घर रविवार रात को ताले तोड़कर घुसे चोर सवा लाख रुपए नकद और जेवरात ले गए। वारदात महज तीन घंटे में अंजाम दी गई। मकान सूना पड़ा था। सभी लोग किसी शादी में गए हुए थे। वारदात को लेकर सोमवार को थाने में मामला दर्ज हुआ।
पुलिस के अनुसार विजयसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी वार्ड 10 बागवास, राजगढ़ तहसील कार्यालय में हैं और इन दिनों का रजिस्ट्री का काम देखते हैं। उन्होंने रिपोर्ट दी कि वह रविवार रात 9.30 बजे परिवार सहित किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने चले गए थे। रात करीब 12.30 बजे वापस घर पहुंचे। उस समय ऊपरी मंजिल के कमरों आलमारी के ताले टूटे हुए थे। काफी सामान बिखरा हुआ पड़ा था। कोई व्यक्ति उसके मकान के ताले तोड़कर सोने की चूड़ियां, टोप्स, झुमके, अंगूठियां, लॉकेट आदि जेवरात तथा सवा लाख रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सादुलपुर. विजयसिंहके घर में चोरों ने एक-एक सामान की तलाशी ली।