आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर शुरू
जिप सदस्य पुष्पा गुरी का अभिनंदन
विकास कार्यों को गति दी जाएगी : प्रधान
राजकीयसंचियालाल बैद बालिका उमा स्कूल में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान योजना के तहत 10 दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ।
भीमराज सोनी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मो. अनवर कुरैशी ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रों में प्रगति कर रही है, इनकी क्षमताओं का कम आकलन नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रतिभावान बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया। प्रधानाचार्या पुष्पा शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शिविर प्रशिक्षक मोहिनीदेवी ने छात्राओं को आत्मा रक्षा के गुर बताए। कार्यक्रम में नरेंद्र स्वामी, सरोज बाला, संतरा, इंद्रा कुमारी, सर्वेश शर्मा, सुरेंद्र महर्षि, शीतल शर्मा सहित कई छात्राएं उपस्थित थी। संचालन मनोज सारस्वत ने किया।
रतनगढ़. प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित करते अतिथि।