- Hindi News
- स्वाइन फ्लू रोकथाम के प्रयास तेज बचाव में आगे आने लगे संगठन
स्वाइन फ्लू रोकथाम के प्रयास तेज बचाव में आगे आने लगे संगठन
सरकारीडीबी अस्पताल स्थित आयुर्वेद होम्योपैथी अस्पताल में भी सोमवार को भी हजारों लोगों ने स्वाइन फ्लू निरोधक दवा गटकी।
शहर की स्कूलों में बच्चों को फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। गीतांजलि इंटरनेशनल उमा स्कूल में डॉ. सुमित शर्मा के देखरेख में 500 बच्चों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। संस्थाप्रधान विनय गौत्तम ने बताया कि इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, संस्था अध्यक्ष दामोदर गौत्तम स्कूल के शिक्षक मौजूद थे। इधर, पेनवेल मिशन सैकंडरी स्कूल, शक्ति सरस्वती स्कूल, राजकीय शारदा स्कूल, नया बास स्थित सरकारी स्कूल सेंट विलियम सकूल में डॉ. सज्जन जांगिड़ के नेतृत्व में बच्चों को फ्लू निरोधक होम्योपैथी दवा पिलाई गई। इस अवसर पर जैनसन, जैकब, कुरियन, राजकुमार, अमृत, संतोष, सविता सहत स्टाफ के लोग मौजूद थे।
रतननगर|राजकीयआयुर्वेद औषधालय में सोमवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में विशेष तौर पर तैयार किए गए क्वाथ का एक हजार से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ विजय कुमार शर्मा ने इस मौके पर कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए हमें जरूरी एहतियात बरतने चाहिए। इस क्वाथ में विशेष औषधियां मिलाकर इसे ज्यादा गुणकारी बनाया गया है ताकि स्वाइन फ्लू अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव हो सके। शिविर में विजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र स्वामी, सुरेंद्र पाल स्वामी, प्रेमलता आदि ने पूर्ण सक्रिय भागीदारी निभाई।
सरदारशहर|गायत्रीअनुसंधानकेंद्र की ओर से सोमवार को राजकीय माध्यमिक स्कूल बीकमसरा के विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई गई। केंद्र के डॉ. बद्रीप्रसाद सैनी के सौजन्य से दवा को पिलाने का काम प्रधानाध्यापिका जयश्री वर्मा राजकुमारी शर्मा ने किया। प्रेमकुमार रेगर, पुष्कर स्वामी, रामनिवास मोटसरा, विनोद सैनी, रेखा पुरोहित, मुन्नी शर्मा, जुल्फेन, रीना पारीक, कलावती खीची, ममता वर्मा, गोविंदसिंह शेखावत गुलाबचंद नाई ने बच्चों ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू निरोधक दवा पिलाई बचाव के उपायों की जानकारी दी। उधर, भंवरलाल दूगड़ आयुर्वेद विश्वभारती की ओर से स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के लिए अस्पताल में 170 रोगियों को निशुल्क दवा पिलाई गई। संस्था निदेशक प्रो. महेशचंद्र शर्मा ने बताया कि रोगियों को जागरूकता आवश्कता को देखते हुए औषधि वितरण कार्यक्रम एक सप्ताह तक निरंतर जारी रहेगा।
सादुलपुर|राजकीयआयुर्वेदऔषधालय में सोमवार को स्वाइन फ्लू बचाव शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक दवाईयों से निर्मित काढा पिलाया गया। ब्लॉक लेवल अधिकारी वैद्य राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को करीब 500 लोगों को काढा पिलाया गया। तहसील में स्थित सभी औषधायलों में काढा पिलाकर बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं।
चूरू. फ्लू निरोधक दवा पिलाते डॉक्टर स्टाफ।