- Hindi News
- सादुलपुर|डेरा सच्चासौदा के ब्लॉक राजगढ़ के डेरा अनुयायियों की मासिक
सादुलपुर|डेरा सच्चासौदा के ब्लॉक राजगढ़ के डेरा अनुयायियों की मासिक
सादुलपुर|डेरा सच्चासौदा के ब्लॉक राजगढ़ के डेरा अनुयायियों की मासिक नाम चर्चा रविवार को बिराण गांव में हुई। नामचर्चा में विनती शब्द मंगेजाराम इंसा ने बोला। इस मौके पर प्रदेश 45 सदस्य टीम के धनसिंह इंसा प्रदेश राजनीतिक विंग के राजाराम इंसा ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत रामरहीमसिंह इंसा द्वारा बनाई गई फिल्म 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को अधिकाधिक लोगों को दिखाकर समाज में फैली बुराईयों को दूर करना है। साध संगत ने नाम चर्चा में सतगुरू की महिमा का गुणगान कर सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की शपथ ली। प्रेमी चेतराम इंसा आभार व्यक्त किया।
बिराण में डेराप्रेमियों की मासिक बैठक