पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदर ने युवक को काटा अस्पताल में भर्ती

बंदर ने युवक को काटा अस्पताल में भर्ती

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदरों के काटने से अस्पताल में भर्ती युवक।

भास्कर न्यूज | सादुलपुर

क्षेत्रमें काफी समय से उत्पाती बंदरों का आंतक है। हर गली मोहल्ले में बंदरों का झुंड पहुंचने के साथ ही लोगों पर एकबारगी आफत का पहाड़ टूट पड़ता है। बंदरों के आंतक से लोग आक्रोशित है। सोमवार दोपहर में वार्ड 22 में विजय शर्मा (18) पुत्र राजवीर शर्मा छत पर बैठकर पढ़ाई कर रहा था। इस दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। घायल विजय का निजी अस्पताल में इलाज चल रही है। पिछले तीन सालों से बंदरों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। इससे पहले भी बंदरों ने एक दर्जन से अधिक महिलाओं बच्चों को घायल किया है।

बंदरपकड़ने की हुई थी मांग

नगरपालिकाकी गत दिनों हुई बैठक में बंदरों द्वारा लोगों को काटे जाने का मुद्दा पार्षदों ने उठाया था। वार्ड 15 के पार्षद पवन सरावगी ने बताया कि मोहल्ले में बंदर काफी उत्पात मचा रहे हैं और लोगों को काट रहे हैं। पालिका को बंदरों को पकड़वाने की कार्रवाई तुरंत करनी चाहिए।

चारवर्ष पूर्व भी पकड़वाए गए थे

पालिकाने चार साल पहले भी मथुरा से टीम बुलाकर बंदरों को पकड़वाया था। इसके बाद बंदर वापस गए। उनका कनुंबा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

^बंदरों को पकड़ने वाली टीम से बातचीत की जा रही है और शीघ्र ही इसके लिए बंदोबस्त किए जाएंगे। जगदीशबैरासरिया, चेयरमैन