पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांवों में अब मिल सकेगी विकास कार्यों को रफ्तार

गांवों में अब मिल सकेगी विकास कार्यों को रफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजचुनाव की 24 दिसंबर से लागू आचार संहिता 8 फरवरी को हट गई। इसीके साथ गांवों में रुके विकास के कई काम फिर शुरू होने की उम्मीद है।

हालांकि राज्य निर्वाचन विभाग ने दो फरवरी को आदेश जारी कर कुछ काम शुरू करने के लिए शिथिलता दे दी थी।

तीन चरणों में हुए चुनाव के कारण डेढ़ महीने से आचार संहिता थी। इस कारण ग्रामीण क्षेत्र में विकास के सभी प्रोजेक्ट प्रभावित थे और नए की स्वीकृति नहीं हो रही थी। निर्वाचन विभाग ने दो फरवरी को आदेश में पंचायत समिति क्षेत्रों में किसी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होने वाले क्षेत्र को छोड़कर कुछ कामों के लिए शिथिलता दी थी। माना गया था कि अंतिम चरण में एक फरवरी को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचों पंचों का चुनाव हो जाएगा।