सरलाकुमारी मिस फेयरवेल
सादुलपुर| मोहताकॉलेज के विज्ञान संकाय में सोमवार को हुए कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर को विदाई दी। इस मौके पर मिस्टर मिस फेयरवेल भी चुने गए। प्राचार्य प्रो. पीएस राठौड़, उपप्राचार्य डॉ. आरपीसिंह ने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। प्राचार्य ने फाइनल इयर के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अनिल राय, योगी गोस्वामी, रोहताष, पवन राजपूत, इमरान, अखिल तथा विपिन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार को मिस्टर फेयरवेल सरला कुमारी मिस फेयरवेल चुनी गई।