फुटबॉल प्रतियोगिता
सादुलपुर|राजकीय रतनलालमोहता उच्च प्राथमिक स्कूल की ओर से राज्यस्तरीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। संयोजक सीताराम ने बताया कि खेल मैदान, आवास व्यवस्था स्मारिका प्रकाशन का काम चल रहा है। प्रतियोगिता 19 से 23 सितंबर तक होगी।
मोटसराका चयन: सरदारशहर. राज्यस्तरीयजिम्नास्टिक छात्र-छात्रा प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बीकमसरा के राजकीय माध्यमिक स्कूल के रामनिवास मोटसरा का चयन प्रारंभिक शिक्षा ने किया है।