पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में भीड़ नियंत्रित करने पुलिस जाब्ता बुलवाना पड़ा

शिविर में भीड़ नियंत्रित करने पुलिस जाब्ता बुलवाना पड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर|वार्ड 21के लिए शुक्रवार को जलदाय विभाग कार्यालय परिसर में लगे भामाशाह शिविर में भीड़ के उमड़ने से व्यवस्था चरमरा गई और भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस आरएसी के जवानों को बुलाया गया। शिविर के दौरान गुरुवार शुक्रवार को भामाशाह कार्ड बनवाने तथा आधार कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं अन्य लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई। बढ़ती भीड़ अव्यवस्था होने के कारण पुलिस आरएसी को बुलाना पड़ा। पुलिस आरएसी के जवानों ने भीड़ को नियंत्रित कर लाइन लगवाई। वार्ड की आबादी अधिक होने के कारण इस वार्ड में नगर पालिका ने तीन दिन का शिविर रखा गया था। महिलाओं की सुबह से शाम तक लाइन लगी रही।