छात्रों ने देखी लोकसभा की कार्यवाही
सादुलपुर|आइडल पब्लिकस्कूल के विद्यार्थियों का भ्रमण दल ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर सदन की कार्यवाही को नजदीक से देखा। भ्रमण दल में शामिल 48 विद्यार्थी 5 शिक्षक शामिल थे। वे सांसद के आवास पर पहुंचे, जहां पर भ्रमण दल का स्वागत किया गया। सांसद ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संसद के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि संसद और इसके सदस्य किस प्रकार देश के लिए कानून बनाने में सहायता करते हैं। इसके बाद सांसद भ्रमण दल काे लेकर संसद पहुंचे और सभी को सदन की कार्यवाही दिखाई। विद्यार्थियों ने संसद में स्थित म्यूजियम को भी देखा तथा उसकी सराहना की।
सादुलपुर. लोकसभाके बाहर विद्यार्थी सांसद राहुल कस्वां के साथ।