विशेष योग्यजन कल्याण शिविर कल
भास्कर न्यूज. चूरू/ सादुलपुर
सामाजिकन्याय एवं आधिकारिता विभाग, भारत सरकार जिला प्रशासन के तत्वावधान में नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से विशेष योग्यजन कल्याणार्थ 14 दिसंबर को राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास निशुल्क शिविर लगाया जाएगा।
समाज कल्याण अधिकारी नरेश बारोठिया ने बताया कि शिविर के मुख्य अतिथि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ होंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को ट्राई-साइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, वॉकर श्रवण यंत्र निशुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में योग्यजन अपना पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र विकलांगता प्रमाण पत्र की फोटो प्रति साथ लेकर आएं।
इधर, शिविर को लेकर सादुलपुर में अखिल राजस्थान िन:शक्त कार्मिक संगठन की बैठक शुक्रवार को हुई।प्रदेशाध्यक्ष मनोज पूनिया ने बताया कि गैर कार्मिक संगठन के इमरान, कृष्ण कुमार, बंशीलाल, इदरीश आदि को पेंपलेट बैनर बंटवाने तथा गोपीचंद, जंगवीर, ओमप्रकाश, गजराजसिंह ने चयनित रोगियों के पोलियो करेक्शन ऑपरेशन नारायण सेवा संस्थान द्वारा उदयपुर ले जाकर करने की जानकारी दी।