पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई के लिए रैली और श्रमदान

सफाई के लिए रैली और श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वछच्तासप्ताह अभियान के तहत बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाबला में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई की। पीएचसी प्रभारी अधिकारी डॉ. पवन कुमार जांगिड़ के नेतृत्व में पीएचसी स्टाफ डॉ. गजानंद रसगनिया, सुनीता, चंद्रावती लुगरिया, सरोज बाला, जयश्री जांगिड़, बन्नेसिंह, हितेष जैन, यासीन खां, सुरेश राव ने सहयोग किया।

सादुलपुर|मोहताकॉलेज के एनसीसी केडेट्स अन्य छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर जन जागरूकता पैदा करने को लेकर शुक्रवार को रैली निकाली। रैली को कॉलेज के मुख्य द्वार से प्राचार्य प्रो. पीएस राठौड़ ने रवाना किया। नगर ग्रामीण क्षेत्र में संपूर्ण स्वच्छता के प्रति जनजागृति के लिए रैली का नेतृत्व कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. आरबीसिंह, एनसीसी अधिकारी डॉ. सत्येंद्र शर्मा, डॉ. मनीष भारद्वाज, प्रो. सतपाल डूडी, छात्र संघ अध्यक्ष विजय पूनिया छात्र नेता कृष्ण भाकर ने किया। रैली में शामिल एनसीसी के छात्र-छात्रा केडेट्स यूनिफार्म ने अग्रिम दल के रूप में तथा अन्य विद्यार्थी शामिल होकर स्वच्छता जागरूकता संबंधी नारे लगाते हुए प्रमुख मार्गों से गुजरे। पालिका चेयरमैन जगदीशप्रसाद बैरासरिया सहित अन्य लोगों ने रैली में शामिल विद्यार्थियों के समूह का स्वागत कर उनके प्रयासों की सराहना की। एनसीसी अधिकारी शर्मा ने बताया कि सत्र पर्यंत एनसीसी केडेट्स तथा अन्य विद्यार्थी स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

सिद्धमुख|स्वच्छताअभियान के तहत शुक्रवार को ग्रामीणों ने भादरा रोड स्थित खेल मैदान में सफाई की। इस दौरान नरेश इंदोरिया, अरविंद भाटी, हनुमान शर्मा, लीलूराम ढाका आिद ने खेल मैदान में साफ-सफाई करके अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

तारानगर|गांवतोगावास में शुक्रवार को युवाओं ने पीएम नरेंद्र मोंदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर सफाई की। गांव के विक्रमसिंह ने बताया िक युवाओं ने डिस्पेंसरी परिसर मुख्य मार्गों पर फैले कचरे की सफाई की। तथा कींकरों झाड़ियों की कटाई की। इस दौरान ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भालेरी सरपंच हनुमान प्रजापत भी मौजूद थे। इस अवसर पर भवानीसिंह, गजेंद्रसिंह, शमशेरसिंह, राजवीरसिंह हेमंतसिंह आदि मौजूद थे।

तारानगर. तोगावासके मुख्य मार्ग पर सफ