पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष

आर्य बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बारएसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को हुए। अध्यक्ष पद पर कुंभाराम आर्य को निर्विरोध चुन लिया गया। निर्वाचन अधिकारी गोवर्धनलाल चौधरी एवं भंवरलाल जांगिड़ ने बताया कि अन्य पदों के लिए 110 में से 81 मतदाताओं वोट डाले। सचिव पद पर महेश शर्मा को 53 बाबूलाल सैनी को 14 मत मिले। सह सचिव के लिए विनोदकुमार शर्मा को 65 बसंती खेतान को 14 एवं कोषाध्यक्ष के लिए तोलाराम गोदारा को 70 ओमप्रकाश शर्मा को 8 मत मिले। पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए डॉ. केडी चारण को 63 नोरतन सैनी को 9 मत मिले।

पूनियाअध्यक्ष पचार सचिव चुने गए

सादुलपुर| बारएसोसिएशन की शुक्रवार को हुई बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से हुए। अध्यक्ष महावीरसिंह पूनिया ने अध्यक्षता की। इसमें नई कार्यकारिणी के लिए फतेहचंद पूनिया को अध्यक्ष, बृजमोहन शर्मा उपाध्यक्ष, मनोज पचार सचिव, मुकेश आर्य कोषाध्यक्ष तथा बबिता चौधरी को सर्वसम्मति से पुस्तकालय अध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एमसी जांगिड़, बलवीरसिंह जांगिड़, दिवानचंद, हनुमानसिंह शेखावत, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, गिरधारीलाल रेगर, प्रीतम शर्मा, जितेंद्र सहारण, सत्यवीर श्योराण, चंद्रभान, मुकेश रामपुरा, भंवरलाल पूनिया, गुलाम मोहम्मद भाटी, अंकुर सोनी, कुलदीप शर्मा, बजरंग शर्मा, मधु अग्रवाल, शोभा मित्तल आदि उपस्थित थे।

कुंभाराम आर्य

सादुलपुर. बारएसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी अन्य।