शिक्षकों ने जताया आक्रोश
सादुलपुर | राजस्थानशिक्षक संघ एकीकृत की फूलचंद राजगढ़िया राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में बैठक हुई। इसमें शिक्षा मंत्री पंचायतीराज मंत्री के बयानों पर अभी तक माफी नहीं मांगने पर शिक्षकों ने आक्रोश जताया। मोहरसिंह डूडी की अध्यक्षता सुखवीर बिजारणिया के सानिध्य में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कटारिया ने स्वयं स्वीकार किया है कि राजनीित ने शिक्षा को पंगु बनाकर छोड़ दिया। बैठक में मांग पत्र तैयार किया गया, जिसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पूनिया, रणवीर धींधवाल, नरेश शर्मा, सावित्री, विनाेद कुमारी, हंसकौर, अरूण पूनिया, विनोद सैनी, रतन मेघवाल, छगनलाल, अशोक चांवरिया, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, ओमसिंह ओमप्रकाश सांगवान आदि उपस्थित थे।