पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायतों में भाजपा को दिलाएंगे जीत : राठौड़

पंचायतों में भाजपा को दिलाएंगे जीत : राठौड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडे़गी : रिणवा

जयपुरसम्मेलन सदस्यता अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा का चूरू, तारानगर सादुलपुर में बूथ सम्मेलन हुआ।

चूरू में विधायक निवास पर हुई बैठक में चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे नगर निकाय की तरह पंचायत जिला परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने 13 दिसंबर के भाजपा के जयपुर में सम्मेलन में गांव-गांव शहर के वार्डों से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले राठौड़ ने सदस्यता अभियान का भी शुभारंभ किया। बैठक में चूरू शहर मंडल देहात मंडल और रतननगर के कार्यकर्ताओ ने बैठक में भाग लिया। बैठक में जिलाध्यक्ष गोरीशंकर मंडावेवाला ने कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया। प्रभारी ओमप्रकाश आबूसरिया ने पंचायत चुनाव में भी निकाय चुनाव की तरह सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। बैठक में सभापति विजय शर्मा का स्वागत किया। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष भजनलाल शर्मा ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला महामंत्री डॉ. वासुदेव चावला, जिला उपाध्यक्ष सीताराम लुगरिया, देहात अध्यक्ष भंवरलाल कुलहरी, रतननगर नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद शर्मा, सत्यनारयण गुर्जर, युवा मोर्चा के सुरेश सारस्वत, मूलाराम कस्वा, अभिषेक चोटिया, किशन आसेरी, हेमसिंह, शेखावत, विक्रम कोटवाद आदि उपस्थित थे।

चूरू. भानीनाथआश्रम की छत से गाजसर गेनाणी का अवलोकन करते चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़।

चूरू. कार्यकर्ताओंको संबोधित करते चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़।

तारानगर. कार्यकर्ताओंको संबोधित करते खनिज, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री राजकुमार रिणवा।

चूरू. जयपुरसम्मेलन सदस्यता अभियान को लेकर बूथ सम्मेलन में उपस्थित लोग।