- Hindi News
- क्रिकेट प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले
क्रिकेट प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले
सादुलपुर | इस्लामियायुवा विकास मंच के तत्वावधान में सद्दाम शेख की स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार को टीमों के बीच कांटे के मुकाबले हुए। आयोजक रफीक कुरैशी ने बताया कि इंडिया क्लब ने सफीक सोलंकी क्लब को पराजित किया।
इंडिया क्लब के अजीत को 31 रन एक विकेट लेने पर मैन ऑफ मैच चुना गया। सरदारशहर क्लब ने पुरानाबास को 10 विकेट से पराजित किया। सरदारशहर के राकेश मैन ऑफ मैच रहे। तीसरे मैच में इस्लामिया क्लब ने रफीक खान क्लब को पराजित किया। इस्लामिया के अरविंद मिंटिया को मैन ऑफ मैच चुना। चौथे मैच में आसिफ क्लब ने रॉयल क्लब को पराजित किया।