ददरेवा में रैली आज
ददरेवा में रैली आज
सादुलपुर.सूचनाएवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय श्रीगंगानगर की ओर से गुरुवार को ददरेवा में प्रधानमंत्री जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। प्रभारी अधिकारी संजय बूलचंदानी ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे रैली निकाली जाएगी, जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के बच्चे भाग लेंगे। मुख्य कार्यक्रम ददरेवा के पंचायत भवन में होगा, जहां प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा ग्रामीण बैंक ददरेवा शाखा द्वारा ग्रामीणों के खाते खोले जाएंगे। बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत 10 12 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त गांव की होनहार बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सांसदआदर्श ग्राम को लेकर बैठक
तारानगर.लूणासग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार को राज्यसभा सांसद नरेंद्र बुडानिया ने आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिए कैलास गांव के विकास की योजना को लेकर बैठक की। सरपंच कृष्णा शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक मे जिला परिषद चूरू के एक्सईएन एसके जैन भी मौजूद थे। बैठक में आदर्श ग्राम की कार्य योजना तैयार की गई। इस दौरान आगामी 12 दिसंबर को महिला सभा, बाल सभा, वाद-विवाद, पदयात्रा, चित्रकारी, साहित्य संस्कृत, खेलकूद प्रतियोगिताएं विकास कार्य की वीडियोग्राफी दिखाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ग्रामसेवक छगनलाल छींपा सहित सभी स्कूलों के संस्था प्रधान नवयुवक संगठन भामरां के कार्यकर्ता मौजूद थे।